सकल जैन समाज का 16वां सामुहिक विवाह 26 को
श्री महावीर युवा मंच संस्थान एवं सामुहिक विवाह समारोह समिति के संयुक्ततत्वाधान में सकल जैन समाज का 16वां सामुहिक विवाह आगामी 26 जनवरी 2015 को आयोजित होने जा रहा है।
श्री महावीर युवा मंच संस्थान एवं सामुहिक विवाह समारोह समिति के संयुक्ततत्वाधान में सकल जैन समाज का 16वां सामुहिक विवाह आगामी 26 जनवरी 2015 को आयोजित होने जा रहा है।
संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी सोमवार को 16वें सामुहिक विवाह के लिए वर-वधुओं का पंजीयन का प्रारम्भ कर दिया गया है। वर एवं वधु का पंजीयन शुल्क 11-11 हजार रूपये रखा गया है। विवाह समारोह को लेकर तैयारिया जोर शोर से प्रारम्भ कर दी गई। सामुहिक विवाह समरोह भोपालपुरा ग्राउण्ड पर आयोजित किया जोयेंगें। सामुहिक विवाह के साथ-साथ अलंकरण 2015 के विभिन्न अलंकरणों से समाजजनों को सम्मानित किये जायेगें।
संस्थान अध्यक्ष लोकेश कोठारी ने बताया कि 16 वें सामुहिक विवाह समारोह के लिए संस्थान के पूर्व अध्यक्ष श्याम नागौरी को संयोजक मनोनित किया है। उनके निर्देशन में विभिन्न समितियों को गठन किया गया है। प्रत्येक समिति ने अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया । समारोह में दिये जाने वाले समाज भूषण, समाज गौरव, समाज रत्न, समाज निधि, समाज विभूति, युवा गौरव एवं युवा रत्न अलंकरण से समाजजनों को नवाजा जायेगा। इन अलंकरणों नवाज ने के लिए समाज की विभूतियों को चयन करने के लिए संरक्षक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में समितियों का गठन किया गया।
संस्थान के महामंत्री चन्द्रशेखर चित्तौडा ने बताया कि 16वां सामुहिक विवाह एवं अलंकरण समरोह भोपालपुरा ग्राउण्ड पर प्रात: 11.30 बजे आयोजित किया जायेगा। वर-वधुओं की सामुहिक बारात प्रात: 9.30 बजे नगर निगम प्रांगण से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गाे द्वारा भोपालपुरा ग्राउण्ड पहुंचेगी जहां पर सामुहिक विवाह के सभी कार्यक्रम सम्पन्न होगें।
