आमजनों के बैठने के लिये फतहसागर व राजीव गांधी पार्क के सामने लगायी 17 बैंचे

इनरव्हील क्लब की ओर से लगाईं गई बेंचे
 | 
रीना सोजतिया, देविका सिंघवी, रीटा बाफना, रीटा महाजन, श्रीमती अनुपम खमेसरा ने विशेष रूप से 6 बैंचे व सुन्दरी छतवानी, पुष्पा सेठ, सुरजीत छाबड़ा, सावित्री टाया, कान्ता जोधावत, आशा खथुरिया ने 11 बैंचे लगानें में सहयोग किया।

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने वर्ष 2019-20 के सत्र के अंतिम प्रोजेक्ट के रूप में शहरवासियों को झील किनारे बैठ कर उसको निहारने की सौगात देते हुए फतहसागर,रानी रोड़ स्थित राजीव गांधी पार्क के सामनें व प्रतापनगर स्थित राजकीय चिकित्सालय में आमजन के बैठने के लिये कुल 17 बैंचे लगायी।

क्लब अध्यक्ष रेखा भाणावत ने बताया कि नगर विकास प्रन्यास द्वारा बतायें गये स्थल पर इनरव्हील क्लब ने फतहसागर पर 11 व राजीव गाँधी पार्क पर 4 व प्रतापनगर स्थित राजकीय चिकित्सालय में 2 बैंच लगायी ताकि आमजन वहां बैठ कर झीलों की सुन्दरता को निहार सकें। 

उन्होंने बताया कि इस कार्य में रीना सोजतिया, देविका सिंघवी, रीटा बाफना, रीटा महाजन, श्रीमती अनुपम खमेसरा ने विशेष रूप से 6 बैंचे व सुन्दरी छतवानी, पुष्पा सेठ, सुरजीत छाबड़ा, सावित्री टाया, कान्ता जोधावत, आशा खथुरिया ने 11 बैंचे लगानें में सहयोग किया। इस अवसर पर मधु सरीन भी मौजूद थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News