हरियाणा में जल्द कटेंगे 1.75 लाख वोट, एक लाख लोग नहीं दे रहे दस्तावेज, देखें जिलावाइज लिस्ट ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग का रुख नरम है। पौने तीन महीने से कर्मचारी चक्कर काट रहे हैं, फिर भी प्रदेश के करीब 1 लाख वोटर नोटिस मिलने के बावजूद पहचान व पते के दस्तावेज जमा नहीं करा रहे। BLO इनके घर 6-6 बार दस्तक दे चुके हैं, लेकिन लोग बहाना बनाकर टाल देते हैं।
प्रदेश में पहले 2.06 करोड़ से ज्यादा वोटर थे। 34 लाख वोटर ऐसे मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी, दूसरी जगह शिफ्ट हो गए या दो जगह वोट थे। SIR के बाद 1.72 करोड़ वोटर का आंकड़ा चुनाव आयोग के सामने आया था। 44.92 लाख वोटरों की जांच के लिए नोटिस दिए गए। इनमें से 43.92 लाख से अधिक की सुनवाई हो चुकी है। 1.75 लाख से अधिक वोटर्स अयोग्य पाए गए हैं। अब इनके वोट काटे जा सकते हैं।
अब 21 अक्टूबर से SIR का आखिरी सप्ताह शुरू हो रहा है। आयोग ने दस्तावेज जमा कराने के लिए 28 अक्टूबर तक की ही अंतिम मोहलत दी है। जिन लोगों के वोट कटे हैं या जिन्हें नोटिस मिला है, वे इस दौरान अपने कागजात BLO या आयोग कार्यालय में जमा करा सकते हैं। चुनाव आयोग के अनुसार अब 6 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
44.92 लाख वोटर्स को दिए गए थे नोटिस
जिला-- नोटिस --सुनवाई बाकी--अयोग्य
अंबाला--1,92,384--639--3,703
गुरुग्राम--4,75,477--2,874--12,195
हिसार--2,83,752--20,683--2,788
यमुनानगर--1,63,466--3,446--1,308
फरीदाबाद--6,83,750--29,796--88,598
झज्जर--1,53,623--2,703--7,694
पानीपत--2,31,427--21--8,283
रोहतक--1,72,937--3,489--2,912
कुरुक्षेत्र--1,11,743--0--9,695
सिरसा--1,72,079--1,13,23--178
कैथल--1,19,960--4,858--1,140
जींद--1,97,588--971--3,524
करनाल--2,70,165--6,187--1,926
दादरी--50,533--1,578--1,739
रेवाड़ी--1,12,911--1,072--1,586
पंचकूला--1,03,684--3,488--2,136
फतेहाबाद--1,05,186--50--5,232
पलवल--1,48,479--0--2,134
भिवानी--1,57,627--3,132--2,650
नूंह--1,80,088--2,272--750
सोनीपत--2,82,416--65--14,558
महेंद्रगढ़--1,23,415--1,360--624
कुल--44,92,690--1,00,007--1,75,363
SIR से जुड़े कर्मचारी जब इन 1 लाख लोगों के घर जाते हैं तो कई जगह कहा जा रहा है, 'आप फिर से आ गए।' कई जगह जवाब मिलता है, 'अभी समय नहीं है, जल्द देंगे।' कई घर पर नहीं मिलते। कुछ जगहों पर पड़ोसियों से पता किया तो जवाब मिला कि 'हमें मालूम नहीं वे कहां गए हैं और कब आएंगे।' फरीदाबाद-गुरुग्राम में एड्रेस को लेकर दिक्कत गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्रों में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं।