होटल में सेल्फी के दौरान डेढ़ साल की बच्ची की पिछोला झील में गिरने से मौत

घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है
 | 
घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है होटल में सेल्फी के दौरान डेढ़ साल की बच्ची की पिछोला झील में गिरने से मौत18 month old girl falls into lake after slipping during a selfi session at Picchola Lake Udaipur

Udaipur, July 25, 2026 } Local Udaipur News: शहर के एक होटल में सेल्फी लेते समय मां की गोद से फिसलकर डेढ़ साल की बच्ची झील में गिर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद बच्ची का शव बाहर निकाला गया।

घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी मां की गोद में थी। इसी दौरान होटल की तीसरी मंजिल से सेल्फी लेते समय वह गोद से फिसलकर पीछे स्थित झील में जा गिरी। Udaipur Local News

बताया जा रहा है कि यह कपल अपनी बच्ची को ले कर तीन दिन पहले उदयपुर घूमने ये हैं और होटल जगत निवास में ठहरे हुए थे। होटल झील के किनारे स्थित है।

सूचना मिलते ही घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को MB अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच जारी है।