हरियाणा में 1800 बकायेदारों पर गिरेगी गाज ! अब प्रॉपर्टी होगी सील

 | 
हरियाणा में 1800 बकायेदारों पर गिरेगी गाज ! अब प्रॉपर्टी होगी सील

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश सरकार द्वारा Property Tax के बकायेदारों को दी गई ब्याज माफी की राहत अब समाप्त हो गई है। जानकारी के अनुसार अब जिन भू-संपत्ति मालिकों ने अपना बकाया जमा नहीं किया है, अब उन्हें मूल टैक्स के साथ ब्याज भी भरना पड़ेगा।

नियमानुसार ब्याज लागू

जानकारी के अनुसार नगर परिषद ने ऐसे लगभग 1,800 बकायेदारों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। इन लोगों पर 50-50 हजार से ज्यादा का Property टैक्स बकाया है। नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ परिषद भवन सीलिंग की कार्रवाई करने वाली है। Haryana News

सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए एकमुश्त बकाया टैक्स जमा करने पर ब्याज में पूरी छूट दी थी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया था। अब योजना समाप्त होने के बाद बकाया राशि पर नियमानुसार ब्याज लागू होगा। Haryana News

34 हजार से ज्यादा Property ID

नगर परिषद के रिकार्ड से मिली जानकारी के अनुसार शहर में 34 हजार से अधिक Property ID बनी हुई हैं। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से 30 जून तक परिषद के पास लगभग दो करोड़ रुपये का Property टैक्स जमा हुआ है, हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में भू-संपत्ति मालिकों ने टैक्स जमा नहीं कराया है। Haryana News

आय का स्रोत

जानकारी के अनुसार Property टैक्स नगर परिषद की आय का प्रमुख स्रोत है। इसी राशि को शहर में सड़क, स्ट्रीट लाइट, सफाई, मरम्मत, पार्कों के रखरखाव और अन्य नागरिक सुविधाओं पर खर्च किया जाता है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News