इमाम हुसैन की याद में 186 युनिट रक्त दान

मोहर्रम की सातवीं तारिख पर बुधवार को हजरत इमाम हुसैन और करबला में शहीदों की याद में बोहरा यूथ मेडिकल सोसायटी , महाराणा भोपाल सार्वजनिक चिकित्सालय ब्लड बैंक एवं सरल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बोहरवाडी स्थित मेडिकेयर सेन्टर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में समाज के लोगों ने 186 युनिट रक्तदान कर हजरत इमाम हुसैन और करबला में शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम उदयपुर के मेयर श्री चन्दन सिंह कोठारी ने इस पुनित कार्य की स

 | 
इमाम हुसैन की याद में 186 युनिट रक्त दान

मोहर्रम की सातवीं तारिख पर बुधवार को हजरत इमाम हुसैन और करबला में शहीदों की याद में बोहरा यूथ मेडिकल सोसायटी , महाराणा भोपाल सार्वजनिक चिकित्सालय ब्लड बैंक एवं सरल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बोहरवाडी स्थित मेडिकेयर सेन्टर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में समाज के लोगों ने 186 युनिट रक्तदान कर हजरत इमाम हुसैन और करबला में शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम उदयपुर के मेयर श्री चन्दन सिंह कोठारी ने इस पुनित कार्य की सराहना की ।

यह जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष अनिस मिंयाजी ने बताया कि रक्तदान शिविर में समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।

इस अवसर पर मेडिकेयर सेन्टर के प्रभारी ड़ा ईशाक शाह ,ड़ा रेहाना बानो, ड़ा फातीमा सिराज, मेडिकेयर सेन्टर के संरक्षक फखरूद्वीन रंगवाला ,हामिदमहु ,सरफराज राज ,शब्बीर नासिर पार्षद रेहाना जर्मन वाला एवं चिकित्सकीय टीम ने सक्रीय सहयोग प्रदान किया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News