चिकित्सा शिविर में 187 रोगियों ने लिया लाभ
लायन्स क्लब उदयपुर एवं पण्ड्या चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हिरणमगरी से. 5 स्थित डॉ.पण्ड्या चर्म रोग क्लिनिक,कॉस्मेटोलोजी,लेज़र सेन्टर एंव नेचर क्योर क्लिनिक पर लगाये गये शिविर में न केवल मोटापा रोगियों को राहत मिली वरन् काले धब्बे,चेहरे पर मस्से एंव तिल हटाकर भी महिला पुरूषों के सौन्दर्यता में निखार लाया गया। जिसमें 187 रोगियों ने लाभ लिया।

क्लब अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि शिविर में चर्म रोग एवं सौन्दर्यता, माटापा एवं सफेद दाग, अस्थि रोग, स्त्री रोग, बाल रोग , ह्दय रोग, दन्त रोग, एवं प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा कब्ज एंव विभिन्न रोगों का डॉ. आशुतोष पण्ड्या, डॉ. अमित धींग,डॉ. दीपाली धींग, डॉ. मनेाजी पाटीदार, डॉ. राहुल खत्री, डॉ. सुनील मण्डोवरा, डॉ. आंचल पण्ड्या व डॉ. फुलवन्ती पण्ड्या द्वारा रोग का निदान कर रोगियों का एलोपैथी एवं प्राकृतिक चिकित्सा से ईलाज कर उन्हें राहत प्रदान की। जिसमें कुछ रोगी की 2 इंच तक कमर पतली हो गई।
उन्होंने बताया कि नॉन अबलेटिव रेडियोफ्रिक्वेंसी मशीन, माइक्रोडर्माब्रेजन मशीन, केमीकल पीलिंग मशीन से रोगियों का उपचार किया गया। प्राकृतिक चिकित्सा विधि शिरोधारा द्वारा उपचार से जहंा तनाव से मुक्ति मिलती है वहीं सरदर्द में कमी एवं बालों का झडऩा भी रूकता है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष किशेार कोठारी, अनुतोष मजुमदार, दिनेश कोठारी, रविन्द्रसिंह चौहान, घनश्याम जोशी, प्रेमलता मेहता,अरविन्द रस्तोगी उपस्थित थे। खमेसरा ने बताया कि रविवार को ही क्लब की ओर से आशाधाम में निराश्रितों को भोजन कराया गया।