इमाम हुसैन की याद में 188 यूनिट रक्तदान
आज मोहर्रम माह की पांचवी तारीख पर बोहरा यूथ मेडिकल रिलिफ सोसायटी द्वारा कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और शहीदों की याद एक विशाल रक्तदान शिविर बोहरवाड़ी सिथत बोहरा यूथ मेडिकेयर सेन्टर पर आयोजित किया गया, जिसमें समुदाय के लोगो ने 188 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। अखिल भारतीय 59वां सहकार सप्ताह के तहत उदयपुर अरबन को-आपरेटिव बैंक सोसायटी ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम-डा. चन्द्रा माथुर, डा. संध्या बोर्दिया, डा. कमलचन्द वीरवाल, डा. नमिता गोयल आदि ने सहयोग दिया। शिविर के विधिवत आरंभ पर नगर विधायक श्री गुलाबचन्द कटारिया ने शिरकत कर इस पुनीत कार्य के लिये समाज के लोगों की सराहना की।

यह जानकारी देते हुए बोहरा यूथ मेडिकल रिलिफ सोसायटी के अध्यक्ष अनिस मियांजी ने बताया कि कर्बला के शहिदों की याद में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए जरूरतमंदों के लिये स्वैचिछक रक्तदान कर हजरत इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश की।
रक्तदान शिविर के दौरान दाउदी बोहरा जमाअत के अध्यक्ष आबिद हुसैन अदिब, सचिव युसुफ अली ., राजस्थान सहकारी समिति के डिप्टी रजिस्ट्रार अशिवन कुमार, उदयपुर अरबन को-आपरेटिव बैंक के कार्यकारी अधिकारी सिराज कत्थावाला आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर आलीम चेरिटेबल ट्रस्ट के कर्नल सिराजुददीन व फखरूददीन रंगवाला ने मेडिकल सोसायटी के लिये व्हील चेयर, वाकर, ए.आर.मेटेस आदि भेंट किये।