हरियाणा में 6 हजार करोड़ से यहां बिछेगी नई रेलवे लाइन, जाने किन जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा ?
Udaipur Times, Haryana news : रेलवे को लेकर बड़ी खबर आई है। दिल्ली से अंबाला के बीच नई रेल लाइन बिछाने की केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस नये रेल ट्रैक की लंबाई 194 किलोमीटर है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर अनुमानित खर्च 5,983 करोड़ है। इस नई रेल लाइन को सेना से लेकर सामान्य यात्रियों तक, सबके लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मोदी कैबिनेट ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना दिल्ली से जम्मू तक रणनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। हरियाणा में यह लाइन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से होकर गुजरेगी। इस पर आने वाले 32 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
इस परियोजना को 4 वर्षों में पूरा करने का टारगेट है। इस प्रोजेक्ट के लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी। मौजूदा रेल लाइन के साथ-साथ रेलवे की काफी जमीन इसके लिए इस्तेमाल होगी।
29 पुलों का होगा निर्माण
इस दिल्ली-अंबाला रेल परियोजना के तहत एक मुख्य पुल और 28 अन्य पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही रास्ते में पड़ने वाले पुराने पुलों का पुनर्निर्माण भी करना होगा।
इन राज्यों तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी
इस परियोजना के पूरी होने के बाद दिल्ली से पंजाब और आगे जम्मू तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा। ये मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे ट्रैफिक करने और भीड़भाड़ को कम करेगी।
