‘माई स्कूलबेग’ कार्यक्रम में 196 बच्चों को मिली सहायता
द सेलिब्रेशन मॉल में सोमवार को माई स्कूल बेग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सेवा मन्दिर के बच्चों 196 बच्चों को स्कूलबेग, स्कूल शूज, स्टेश्नरी के अलावा दैनिक आवश्यकता सामग्री प्रदान की गई। इस मौके पर बच्चों के लिये पपेट शो, मेजिक शो, स्वीटी बड़ी के साथ ही बच्चों द्वारा भी मनोरंजक प्रस्तुतियां दी गयी।

मॉल प्रबंधन के अनुसार केपिटा मॉल एशिया के सेलिब्रेशन मॉल द्वारा उदयपुर शहर में माई स्कूल बेग कार्यक्रम पिछले दो वर्षो से आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत इस बार केपिटालेण्ड होप फाउण्डेशन द्वारा 3 लाख रूपयों की आर्थिक सहायता से सेवा मन्दिर के 196 वंचित बच्चों को अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत् शिक्षा से जोडऩे की अनूठी पहल की गई है। माई स्कूल बेग कार्यक्रम के जरिये वंचित बच्चों को शिक्षा की ओर आगे बढ़ाने का अवसर गर्व की बात है जिसे पूरा करते हुए हमें प्रसन्नता है।
माई स्कूल बेग कार्यक्रम 2011 में पहली बार मलेशिया, जापान और भारत के उन बच्चों तक सहायता पहुंचाने के लिये शुरू किया गया जिनको शिक्षा और दैनिक उपयोग की सामग्री जुटाने के लिए भी कठिनाइंयों का सामना करना पड़ता है।