हरियाणा में सेल्स टैक्स विभाग के 2 कर्मचारी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में सेल टैक्स विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया हैं।
खबरों के मुताबिक, ACB की टीम ने स्क्रैप कारोबारी से 50 हजार रुपए लेते ही दोनों को काबू कर लिया है। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ ACB कार्यालय ले गई। जहां पर उनसे पूछताछ करते हुए कागजी कार्रवाई की जा रही है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के जींद जिले के धमतान साहिब निवासी स्क्रैप कारोबारी बिशनदत्त ने ACB टीम को शिकायत दी थी कि उससे सेल्ज टैक्स विभाग के अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं। Haryana News
बिशनदत्त ने ACB की टीम को साथ ले जाकर विभाग में कार्यरत ड्राइवर धोलूराम और चपरासी सुशील कुमार को एक पेट्रोल पंप के पास बुला कर 50 हजार रुपए थमाए, तो टीम ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया।
पकड़ी थी गाड़ी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सेल्ज विभाग की टीम ने स्क्रैप कारोबारी की गाड़ी पकड़ी थी। Haryana News उसके बाद से ही रिश्वत मांगने का खेल शुरू हुआ।
