सिरोही दुर्घटना में 2 की मौत, 19 घायल
कल रात सिरोही के पास बारा घाटा पर ट्रक और जीप की भिडंत में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही 19 लोग घायल हुए।
| Dec 9, 2012, 19:47 IST
कल रात सिरोही के पास बारा घाटा पर ट्रक और जीप की भिडंत में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही 19 लोग घायल हुए।
घायलों में से एक बाबू लाल (30) ने बताया कि वह और उसका परिवार पाली स्थित नाया गाँव के निवासी है और सभी जीप में पाली से सिरोही एक रिश्तेदार की मौत पर कार्यक्रम में जा रहे थे तभी बिच रस्ते में ट्रक ने जीप को टक्कर मरी और मौका देखते ही ट्रक ड्राईवर वहां से भाग गया। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को दो 108 एम्बुलेंस के साथ ही निजी गाड़ी से एम्.बी चिकित्सालय ले जाया गया।
सिरोही पुलिस की जानकारी के अनुसार मोजा राम के पुत्र बाबू लाल (60) और सक्का (55) की मौके पर हे मौत हो गयी थी।
