हरियाणा में गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर, 2 पुलिस कर्मियों को भी लगी गोली
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हरियाणा के झज्जर जिले में झज्जर पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने दुजाना गांव के पास विजय सैनी हत्याकांड में शामिल और मुख्य आरोपी संजय बिरधाना के सबसे करीबी सहयोगी माने जाने वाले बदमाश इंद्रपाल को हुई मुठभेड़ में मार गिराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रपाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। मुठभेड़ में STF इंस्पेक्टर राकेश के हाथ में गोली लगी, जबकि एक अन्य जवान की जान बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा ली।
मिली जानकारी के अनुसार यह वही इंद्रपाल था, जिसे पुलिस विजय सैनी हत्याकांड का सक्रिय आरोपी मान रही थी। इतना ही नहीं, फाग की रात संजय बिरधाना द्वारा अपनी पत्नी अंजली की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में भी उसकी भूमिका सामने आई थी। पुलिस का दावा है कि संजय बिरधाना की लगभग हर बड़ी आपराधिक वारदात में इंद्रपाल उसका साथ देता था। Haryana News
गांव को चारों तरफ से घेरा
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि पुलिस को पहले से खुफिया सूचना मिल चुकी थी कि इंद्रपाल दुजाना गांव और आसपास के इलाके में मौजूद है तथा किसी वारदात की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही STF और लोकल पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया।
गांव के चारों ओर सिविल और वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की तैनाती कर नाकेबंदी की गई। आने-जाने वाले रास्तों पर विशेष निगरानी रखी गई, ताकि आरोपी किसी भी स्थिति में भाग न सके। Haryana News
रोहतक का रहने वाला बदमाश
मिली जानकारी के अनुसार मृतक इंद्रपाल रोहतक जिले के कसरैटी गांव का निवासी था। वह शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। शुरुआती दिनों में वह अपने भाई के साथ फाइनेंस पर ली गई बाइक और गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता था, लेकिन बाद में उसकी नजदीकियां संजय बिरधाना से बढ़ गईं और वह अपराध की दुनिया में उतर गया। Haryana News
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर हत्या सहित करीब चार आपराधिक मामले दर्ज थे। झज्जर सदर थाना में 2 फरवरी 2025 को भी उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस की बड़ी उपलब्धि

मिली जानकारी के अनुसार 17 जून को बादली हल्के में CM सैनी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उससे ठीक पहले विजय सैनी हत्याकांड में शामिल एक बड़े आरोपी का एनकाउंटर पुलिस और STF के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। Haryana News
देर रात STF हरियाणा के इंचार्ज बी. सतीश बालन भी नागरिक अस्पताल पहुंचे और घायल इंस्पेक्टर राकेश का हालचाल जाना। उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है, लेकिन असली सफलता तब मानी जाएगी, जब मुख्य आरोपी संजय बिरधाना भी गिरफ्तार होगा। Haryana News
इंद्रपाल के एनकाउंटर के बावजूद विजय सैनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी संजय बिरधाना अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
