लूट की नाकाम कोशिश में 2 लुटेरे गिरिफ्तार, 2 व्यापारियों को गोली मार के किया घायल
आज शाम कृषि मंडी में हुई एक लूट की कोशिश के दौरान हुई फायरिंग में दो व्यापारी घायल हो गऐ। दोनों को जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में भारती कराया गया। तथा आरोपी लुटेरो को आम जनता ने साहस और तत्परता दिखा कर धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम पुलिस ने लूटेरों की […]

आज शाम कृषि मंडी में हुई एक लूट की कोशिश के दौरान हुई फायरिंग में दो व्यापारी घायल हो गऐ। दोनों को जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में भारती कराया गया। तथा आरोपी लुटेरो को आम जनता ने साहस और तत्परता दिखा कर धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
देर शाम पुलिस ने लूटेरों की शिनाख्त कर एक का नाम शेर बहादुर ठाकुर (24) और दुसरे का प्रमोद श्रीवास्तव (34) बताया। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि मंदी में अनाज का होलसेल व्यापार करने वाले श्याम मिरानी (55) शाम को अपनी दुकान से Rs. 1.5 लाख बैग में लेकर स्कूटर पर निकल रहे थे की अचानक पीछे से पैदल आ रहे दो नकाबपोश लूटेरों ने उनपर हमला कर दिया और बैग छिनने की कोशिश की। मिरारी ने जग्दोजहद की, जिसपर लूटेरों ने तीन हवाई फायर किये, जिसमें से एक गोली मिरारी के पेट में लगी
हादसे को होते देखकर पास ही की दुकान के मालिक पवन चित्तौड़ा ने बीचबचाव किया, जिसपर लूटेरों ने उनपर भी फायर किया, जो चित्तोड़ा के पेट पर लगा। हडबडाते हुए जब लूटेरे भागने लगे तब आस पास के लोगों ने मिलकर उन्हें पकड़ लिया और जम कर पिटाई की और हिरण मगरी पुलिस के हवाले किया।
पुलिस ने लूटेरों से पूछताछ की और उनकी शिनाख्त देर शाम तक हो पायी। लूटेरे हिरण पुलिस की पुलिस की हिरासत में है।
