शिक्षा के सपनों को पूरा करने के लिये 2 छात्रों को दी सहायता
लेडिज सर्किल इण्डिया द्वारा आज शिक्षादानम प्रोजेक्ट के तहत दो उन निर्धन छात्रों को सहायता प्रदान की जिसके बिना वे अपनी शिक्षा के जरिये आगे बढ़ने के सपनों को पूरा नहीं कर पा रहे थे।
| Oct 8, 2019, 12:00 IST

उदयपुर। लेडिज सर्किल इण्डिया द्वारा आज शिक्षादानम प्रोजेक्ट के तहत दो उन निर्धन छात्रों को सहायता प्रदान की जिसके बिना वे अपनी शिक्षा के जरिये आगे बढ़ने के सपनों को पूरा नहीं कर पा रहे थे।
चेयरपर्सन नेहा कोठारी ने बताया कि सर्किल की ओर से दो छात्रों में से एक को विद्यालय की फीस तो दूसरे को लेपटाॅप प्रदान की कर उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया। इस अवसर पर एरिया प्रोजेक्ट कन्वीनर दीप्ति सिंघवी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।
