मंगलवार को 2 हजार 744 राजस्व प्रकरण निस्तारित

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे न्याय आपके द्वार अभियान के तहत 9 उपखण्ड क्षेत्रों में आयोजित लोक अदालतों में मंगलवार को 2हजार 744 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

 | 

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे न्याय आपके द्वार अभियान के तहत 9 उपखण्ड क्षेत्रों में आयोजित लोक अदालतों में मंगलवार को 2हजार 744 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि लोक अदालतों में नामांतरण के 779, खाता दुरुस्ती ;फर्द दुरुस्तीद्ध के 22, खाता विभाजन के 119, सीमाज्ञान के 5, प्राप्त सीमाज्ञान के आवेदन संख्या 5, गैर खातेदारी से खातेदारी के 128, राजस्व नकलांे के 983, अन्य के 407, धारा 136 के 184, विभाजन के 46, खातेदारी घोषणा के 16, स्थाई निषेधाज्ञा के 5, नामांतरण अपील का 1, इज़राय के 7, पत्थरगढ़ी के 3 अन्य यथा धारा 86, 183, आरटी एक्ट के 34 मामलों का निस्तारण किया गया। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों में गुरुवार को विभिन्न पंचायत मुख्यालयों पर लोक अदालत एवं कैम्प कोर्ट का आयोजन किया जायेगा।

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को गिर्वा के बारापाल व खजूरीए गोगुन्दा के पदराड़ाए झाड़ोल के ओडाए खेरवाड़ा के सुलईए कोटड़ा के सड़ाए लसाडि़या के बलीचाए मावली के साकरोदाए सराड़ा के बड़गांवए सलुम्बर के थडा तथा वल्लभनगर के अडिंदा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लोक अदालत का आयोजन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News