उदयपुर से गोमटेश्वर महामस्ताभिषेक हेतु अन्न दान हेतु 2 ट्रकें रवाना
कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में प्रति 12 वर्ष में एक बार होने वाला महामस्तकाभिषेक महाकुंभ इस बार 7 से 25 फरवरी तक आयोजित होगा। श्री गोमटेश्वर बाहुबली स्वामी के महामस्तकाभिषेक महामहोत्सव महाकुम्भ में करीब 30 लाख श्रद्धालुओ के आने की संभावना है। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा, धर्मसंरक्षिणी तीर्थ, श्रुत 18000 दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज, महिला एवं युवा इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में अन्न मुहिम योजनान्तर्गत उन श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था के लिये अन्न की 2 ट्रकें आज शाम को उदयपुर से रवाना की गई।

महामस्तकाभिषेक में आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन हेतु में उदयपुर महासभा की ओर से समाजजनो के सहयोग से आज पहली खेप में 500 क्विन्टल आटे की 2 ट्रक रवाना की गयीं। महासभा व दशाहुमड़ समाज की ओर से समाजजनों के सहयोग से अगली खेप के रूप में शक्कर ,घी,तेल एवं अन्य खाद्य सामग्री भी भिजवाई जाएंगी।
इस अवसर पर 18000 दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया,परम सरक्षक दिलीप सेठ, अन्नदान समिति के निदेशक और राजस्थान प्रांतीय महासभा से राजेश बी शाह, सुंदरलाल डागरिया मार्गदर्शक, अशोक शाह प्रभारी, उपाध्यक्ष जयंतीलाल डागरिया, डॉ राजेश देवड़ा, मुख्य संयोजक, देवेंद्र चित्तोड़ा संयोजक, राजेंद्रप्रसाद कोठारी, रोशन लाल चित्तौड़ा, खुबीलाल अदवासिया, माणकचंद मुंडफोड़ा, ओमप्रकाश गोदावत, मुकेश मुंडलिया, सुमतिलाल सरिया, संजय सारगिया ,महिला महासभा से श्रीमती मंजू गदावत, साधना कंठालिया सहित कई गणमान्य समाजजन उपस्थित थे।