विषाक्त वस्तु से 2 युवतियों की मौत
कल हुई दो भिन्न घटनाओं में 2 युवतियों की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मृत्यु होगई, मामला गोवेर्धन विलास थाने में दर्ज कर लिया गया है । प्राप्त सूचना का अनुसार, दीपिका निवासी हिरन मगरी सेक्टर-१४ को किसी विषाक्त वास्तु के सेवन के बाद उपचार के लिए एम् बी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान दीपिका […]
| Nov 2, 2012, 11:11 IST
कल हुई दो भिन्न घटनाओं में 2 युवतियों की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मृत्यु होगई, मामला गोवेर्धन विलास थाने में दर्ज कर लिया गया है ।
प्राप्त सूचना का अनुसार, दीपिका निवासी हिरन मगरी सेक्टर-१४ को किसी विषाक्त वास्तु के सेवन के बाद उपचार के लिए एम् बी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान दीपिका की मौत होगई ।
एक अलग मामले में, सविना स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी तारा ने अपने निवास पर विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया ।
दोनों के शवो को मोर्चरी में पोस्टमार्टम करने बाद परिजनों को सुपृद कर दिया गया।
इन दोनों मामले में गोवर्धन विलास थाना अधिकारी नन्दलाल भांदु ने बताया की अलग-अलग हुई इन दोनों घटनाओं के मुकदमे दर्ज कर लिए है, तथा दोनों की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गयी है ।
