108 व 104 एंबुलेंस के लिए 20 चालकों की हुई वैकल्पिक व्यवस्था

जिले के भीण्डर, कोटड़ा, गोगुन्दा, लसाडिया व झाड़ोल ब्लॉक में 2-2, शहर में 3 तथा मावली, खेरवाड़ा, बड़गांव, ऋषभदेव, गिर्वा, सराड़ा व सलुम्बर ब्लॉक में 1-1 एम्बुलेंस के संचालन के लिए सरकारी व संविदा वाहन चालकों को नियुक्त करते हुए एंबुलेंस संचालन के लिए आदेशित किया गया है
 | 
जिले में 20 स्थानों पर आपातकालीन सेवाओं के संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिनमें सरकारी व संविदा चालकों की सेवाएं ली जा रही है। 

उदयपुर, 01 नवंबर 2019 । जिले में 108 व 104 एंबुलेंस के वाहन चालकों के हड़ताल पर जाने से आमजन की सुविधार्थ इन आपातकालीन सेवाओं के संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में 20 स्थानों पर आपातकालीन सेवाओं के संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिनमें सरकारी व संविदा चालकों की सेवाएं ली जा रही है। 

उन्होंने बताया कि जिले के भीण्डर, कोटड़ा, गोगुन्दा, लसाडिया व झाड़ोल ब्लॉक में 2-2, शहर में 3 तथा मावली, खेरवाड़ा, बड़गांव, ऋषभदेव, गिर्वा, सराड़ा व सलुम्बर ब्लॉक में 1-1 एम्बुलेंस के संचालन के लिए सरकारी व संविदा वाहन चालकों को नियुक्त करते हुए एंबुलेंस संचालन के लिए आदेशित किया गया है।  

इससे पूर्व सीएमएचओ ने हड़ताल की स्थिति में सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि वे संबंधित जीवीकेईएमआरआई के ब्लॉक अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए हड़ताल पर जाने वाले वाहन चालकों से चाबी प्राप्त कर वैकल्पिक वाहन चालकों की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि आमजन को आपातकालीन सेवाओं का लाभ मिल सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News