बैटरी उद्योग में मिलेगा 20 लाख लोगों को रोजगार, देखें ताजा अपडेट

 | 
बैटरी उद्योग में मिलेगा 20 लाख लोगों को रोजगार, देखें ताजा अपडेट 

Udaipur Times, New Delhi : देश वासियों के लिए बड़ी खशखबरी आई है। देश का बैटरी उद्योग 2029-30 तक 15-20 लाख रोजगार पैदा कर सकता है। इनमें 25 फीसदी प्रत्यक्ष और 75 फीसदी अप्रत्यक्ष रोजगार होंगे। जानकारी के अनुसार इतना ही नहीं, इस क्षेत्र में नियुक्तियां हर साल 25-30 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिभा समाधान कंपनी एडेको इंडिया ने यह अनुमान जताया है। एडेको के अनुसार, उद्योग अब पूंजी और रोजगार के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर रहा है। 

जानकारी के अनुसार एडेको इंडिया के निदेशक एवं जनरल स्टाफिंग प्रमुख दीपेश गुप्ता ने बताया कि भारत का बैटरी उद्योग लिथियम-आयन सेल के आयात और असेंबली से आगे बढ़कर बैटरी निर्माण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इसमें सेल से लेकर बैटरी और पुनर्चक्रण गतिविधियां शामिल हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News