मुख्यमंत्री सहायता में 200 बी.पी.एल परिवार लाभांवित

आज मुख्यमंत्री द्वारा बी.पी.एल परिवारों को कम्बल व साड़ी देने की योजना के अंतर्गत शहर के पाँच वार्डों के 200 परिवारों को सहायता राशी के चेक बांटे गए। इस मौके पर सम्बन्धित वार्डों के पार्षद व सहायता राशी लेने वाले परिवार मौजूद थे।

 | 

सहायक राजस्व अधिकारी तरंग यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बी.पी.एल परिवारों के लिए निकाली गई कम्बल व साड़ी योजना के अंतर्गत कार्डधारी 200 परिवार को चेक बांटे गए। यह सहायता राशी वार्ड 22 के माली कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में बांटी गई जहाँ प्रत्येक परिवार को 1500 रुपए का चेक दिया गया।

मुख्यमंत्री सहायता में 200 बी.पी.एल परिवार लाभांवित

वार्ड 22 की पार्षद राजकुमारी मेनारिया ने बताया कि आज वार्ड नम्बर 21, 22, 26, 39 व 40 के बी.पी.एल परिवारों को यह चेक दिए गए हैं।

इस मौके पर सम्बन्धी वार्डो के पार्षद प्रेमसिंह, हेमलता, वन्दना पोरवाल व सत्यनारायण केंद्र पर उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News