विश्व मूक बधिर दिवस पर 200 बच्चों की दंत चिकित्सा हुई

उदयपुर 24 सितम्बर 2019 । लेडिज सर्किल इण्डिया ने आज अम्बामाता स्थित मूक एवं बधिर स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित कर दंत चिकित्सक डाॅ. ऋचा से 200 बच्चों के दांतों की जांच करायी।

 | 

चेयरपर्सन नेहा कोठारी और सचिव सुरभि करनपुरिया ने बताया कि बच्चों की ‘मेरी आँख मेरी कान और मेरा हाथ मेरा मुँह‘ थीम पर शिविर आयोजित कर बच्चों को लाभ दिया गया। इससे पूर्व इस विद्यालय में कीट नियंत्रण दवा का छिड़काव किया गया। शिविर में बच्चों को डेंटल किट और स्नैक्स वितरित किए गए।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

नेहा ने बताया कि ये बच्चे सकारात्मकता से भरे हैं और हर बच्चें में सबसे अच्छा चित्रकार, सर्वश्रेष्ठ नर्तक और प्रतिभा से सर्वश्रेष्ठ बना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News