2005 सरकारी नौकरियां: राजस्थान विद्युत निगमों ने जारी किया भर्ती विज्ञापन
Udaipur Times, Rajasthan News: 25 जून 2026। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने प्रदेश के पांच विद्युत निगमों के लिए विभिन्न संवर्गों के कुल 2 हजार 5 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। कनिष्ठ अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल) के 727 पदों, कनिष्ठ अभियन्ता (मैकेनिकल) के 110 पदों, कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) के 32 पदों, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पदों एवं कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पदों (कुल 2,005) पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है, आगामी जुलाई में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। Rajasthan News
ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और कार्मिक हितों के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में राज्य बजट घोषणा के अनुरूप विद्युत निगमों में 2,005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। राज्य में विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए ये नई सीधी भर्तियाँ की जा रही हैं। Rajasthan News
नागर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा की गई भर्ती सम्बन्धी घोषणाओं के अनुसरण में राज्य की पांचों विद्युत कम्पनियों (उत्पादन निगम, प्रसारण निगम, जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) के विभिन्न संवर्गों के पदों से जुड़ने हेतु इच्छुक योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गये हैं। उल्लेखनीय है कि 22 जून को ही तकनीशियन-तृतीय के 2,163 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया गया है, जिनके नियुक्ति आदेश 24 जून को जारी कर तुरन्त 2,005 रिक्तियों के लिये यह नई भर्ती प्रारम्भ की गई है। Rajasthan News
विज्ञापन के अनुसार उपरोक्त सभी पदों हेतु जुलाई, 2026 से निम्न में से किसी भी वेबसाईट पर जाकर लिंक के जरिए आवेदन किया जा सकता है-
www.energy.rajasthan.gov.in
www.energy.rajasthan.gov.in/rrvun
www.energy.rajasthan.gov.in/rrvpn
www.energy.rajasthan.gov.in/jvvnl
www.energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl
www.energy.rajasthan.gov.in/avvnl
