दो दिवसीय मधुमेह शिविर में 209 रोगी लाभान्वित
गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क मधुमेह शिविर आयोजित हुआ जिसमें आस-पास के विभिन्न क्षेत्र जैसे बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, पाली, सिरोही आदि से आए लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के एंडोक्राईनोलोजी विभाग के डॉ आर.के.शर्मा ने निःशुल्क परामर्श दिया। साथ ही शिविर में आए लोगों को मधुमेह के बारे में जानकारी दी गई व बताया गया कि किस तरह मधुमेह होने से बचा जा सकता है।