गणपति महोत्सव में गणपति जी को 21 लाख इक्कीस हजार 121 रुपए के नोटों की आंगी धराई जाएगी


गणपति महोत्सव में गणपति जी को 21 लाख इक्कीस हजार 121 रुपए के नोटों की आंगी धराई जाएगी

स्वास्तिक विनायक गणपति मित्र मंडल द्वारा उदयपुर का राजा गणपति जी को हर वर्ष की तरह गणपति महोत्सव में कल रविवार दिनांक 8 सितंबर को गणपति महोत्सव में गणपति जी को 21 लाख इक्कीस हजार 121 रुपए के नोटों की आंगी धराई जाएगी।

 

गणपति महोत्सव में गणपति जी को 21 लाख इक्कीस हजार 121 रुपए के नोटों की आंगी धराई जाएगी

उदयपुर 7 सितंबर 2019, स्वास्तिक विनायक गणपति मित्र मंडल द्वारा उदयपुर का राजा गणपति जी को हर वर्ष की तरह गणपति महोत्सव में कल रविवार दिनांक 8 सितंबर को गणपति महोत्सव में गणपति जी को 21 लाख इक्कीस हजार 121 रुपए के नोटों की आंगी धराई जाएगी।

मंडल ने बताया कि कल महा आरती का समय रात्रि 9:15 बजे शुरू होगा जिसमें 501 दीपको की महा आरती भक्तों द्वारा की जाएगी साथ ही भव्य आतिशबाजी पुष्प वर्षा एवं गणपति बप्पा को 221 किलो हलवे व 2100 कचोरी का भोग लगाया जाएगा। महा आरती के पश्चात 11 सौ भक्तों को 1100 एक एक सिक्के के वितरित किए जाएंगे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

स्वास्तिक विनायक मित्र मंडल पिछले 15 सालों से मुंबई की तर्ज पर उदयपुर चा राजा के नाम से बापू बाजार में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। मंडल ने बताया कि आज गणपति बप्पा का बैकग्राउंड में एलईडी स्क्रीन से सजाया गया साथ ही गणपति को पंचरंगी साफे और लाल धोती हाथी के रथ पर सवार होते हुए श्रृंगार किया गया।

महा आरती के समय 51 किलो केले का भोग लगाया गया व 201 किलो लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। पिछले 5 दिनों से बाजार में गणपति के दर्शन के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। गणपति की मूर्ति की स्थापना के साथ भव्य लाइटिंग भी की गई है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal