रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्त एकत्रित

 रोटरी क्लब पन्ना द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत प्रतापनगर के सहयेाग से पंचवटी़ स्थित प्रभात स्पा सैलून पर जरूरतमंदो के लिये रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। 
 | 
बलविन्दरसिंह छाबड़ा ने 97 वीं बार रक्तदान किया

उदयपुर 12 अगस्त 2020 । रोटरी क्लब पन्ना द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत प्रतापनगर के सहयेाग से पंचवटी़ स्थित प्रभात स्पा सैलून पर जरूरतमंदो के लिये रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 21 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इसमें बलविन्दरसिंह छाबड़ा ने 97 वीं बार रक्तदान किया।

क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सचिव प्रवीण जोशी, तारिका भानूप्रतापसिंह, अशोक पालीवाल, भानूप्रतापसिंह धायभाई, राहुल टांक, करणसिंह,राकेश सेन, आशीष पोरवाल, मनजीतसिंह, शालिनी भटनागर, मुकेश माधवानी, धीरज सुहालका, रक्षा सुखवाल आदि मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News