सम्मेदशिखर के लिए 225 यात्री रवाना होंगे
सम्मेदशिखर तीर्थ के दर्शन के लिए यात्रियों का दल गुरुवार (25 दिसम्बर) सुबह यहां सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना होंगे। यात्रियों को परिवारजन व परिजन सुबह स्टेशन पर विदा करेंगे।
सम्मेदशिखर तीर्थ के दर्शन के लिए यात्रियों का दल गुरुवार (25 दिसम्बर) सुबह यहां सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना होंगे। यात्रियों को परिवारजन व परिजन सुबह स्टेशन पर विदा करेंगे।
श्री सम्मेदशिखर जी जैन यात्रा संघ की ओर से उदयपुर से सम्मेदशिखर की 225 यात्रियों को यात्रा कराई जा रही है। संघ के संघपति भूपाल सिंह दलाल ने बताया कि यात्रा के लिए यात्री गुरुवार सुबह 5 बजे से सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचना शुरू हो जाएंगे और ट्रेन अपने निर्धारित समय पर सुबह 6 बजे रवाना हो जाएगी।
स्टेशन पर मेयर चन्द्रसिंह कोठारी, पूर्व मेयर रजनी डांगी, पार्षद पारस सिंघवी सहित कई समाजसेवी यात्रियों को विदा करने पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ यात्री चित्तौडग़ढ़ व अन्य स्टेशनों से ट्रेन में सवार होंगे।
यात्रा में उदयपुर जिले के अलावा भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, ब्यावर, अहमदाबाद सहित अन्य कस्बों के यात्री भी शामिल है। यात्री शुक्रवार दोपहर तक सम्मेदशिखर तीर्थ पहुंच जाएंगे। नौ दिन की यात्रा 2 जनवरी 2015 की रात को वापस उदयपुर पहुंचेगी।
यात्रा इनकी प्रेरणा से
भूपाल सिंह दलाल ने बताया कि आचार्य श्रीमद् विजय जितेन्द्र सुरी, पद्म भूषण महाराज एवं निपूर्ण रत्न महाराज की प्रेरणा से यात्रियों को सम्मेदशिखर की यात्रा कराई जा रही है। यात्रा के दौरान ट्रेन में ही यात्री धर्म आराधना करेंगे। सभी यात्री ट्रेन में अथवा जहां विश्राम करेंगे वहां नियमित नवकार मंत्र जाप और चिंतन करेंगे।
यात्रा कार्यक्रम एक नजर में
25 दिसम्बर : सुबह 6 बजे यात्री उदयपुर सिटी स्टेशन से रवाना। रात्रि विश्राम ट्रेन में ही होगा। 26 दिसम्बर : पाश्र्वनाथ स्टेशन उतरने के बाद वाहनों से ऋजुबालिका तीर्थ के दर्शन के लिए रवाना होंगे। इसी दिन दोपहर बाद यात्री सम्मेदशिखर पहुंच जाएंगे। 27 दिसम्बर : भोमियाजी महाराज के दर्शन और फिर आगे की यात्रा शुरू। 28 दिसम्बर : लछवाड़ तीर्थ के लिए रवाना। 29 दिसम्बर : गुणीयाजी व पावापुरी तीर्थ दर्शन और आरती में भाग लेंगे। 30 दिसम्बर : नालंदा और कुण्डलपुर मंदिर में दर्शन के बाद राजगिरी में रात्रि विश्राम। 31 दिसम्बर : पहाड़ यात्रा और रात्रि विश्राम राजगृही धर्मशाला। 1 जनवरी : बोद्धगया के लिए प्रस्थान व रात्रि विश्राम ट्रेन में। 2 जनवरी : रात्री में उदयपुर वापसी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal