22वीं राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा दिल्ली के लिए रवाना
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य स्मृति में उनके शहीद स्थल पेरम्बूर से प्रारम्भ 22वीं राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा के उदयपुर पहुंचने के पश्चात् आज प्रात: 9.00 बजे कांग्रेस नेताओं ने किसान भवन से यात्रा को कांग्रेस का झंडा दिखा कर दिल्ली के लिए रवाना किया।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि यात्रा 20 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी; जहां कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को यात्रा की मशाल सौंप कर वीरभूमि पर स्थापित राजीव गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
यात्रा के चेयरमैन डॉ. एस. एस. प्रकाशन, गोमतीशन अय्यर ने बताया कि यात्रा में कर्नाटक, तमिलनाडु के लगभग 200 कार्यकर्ता शामिल हैं, जिसमें 123 औरतें एवं 75 पुरुष हैं। यात्रा उदयपुर से चित्तौड़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, गुडग़ांव होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस अवसर पर यात्रा के राजस्थान प्रभारी आर. आर. तिवाड़ी राजस्थान की सीमा तक उनके साथ रहेंगे।