बीते चौबीस घंटो में उदयसागर में 23 मिमी वर्षा
मानसून सीजन में वर्षा के दौर में मंगलवार सुबह 8.30 बजे बीते चैबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 23 मिमी वर्षा उदयसागर जलाशय पर दर्ज हुई। जल संसाधन के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि में उदयपुर व स्वरूप सागर में 14-14 , सई डेम व कोटड़ा में 3 - 3, ओगणा 2, देवास 8 तथा मदार जलाशय पर 7 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
मानसून सीजन में वर्षा के दौर में मंगलवार सुबह 8.30 बजे बीते चैबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 23 मिमी वर्षा उदयसागर जलाशय पर दर्ज हुई। जल संसाधन के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि में उदयपुर व स्वरूप सागर में 14-14 , सई डेम व कोटड़ा में 3 – 3, ओगणा 2, देवास 8 तथा मदार जलाशय पर 7 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
जलस्तर बढ़ा
वहीँ जिले के तालाबों और जलाशयों के कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी वर्षा के साथ ही जलाशयों में पानी की आवक भी शुरू हो गई है। बीते चैबीस घण्टों में उदयसागर में 8 सेमी तथा आकोदड़ा में 20 सेमी पानी की आवक दर्ज की गई।
