23 सफाईकर्मियों का हुआ सम्मान

60 अभिभावकों को विद्यालय ने दी राशन सामग्री
 | 

उदयपुर 17 अप्रैल 2020 । वार्ड 37 के सदस्यों ने वार्ड पार्षद अरविन्द जारोली के नेतृत्व में आज क्षेत्र में 23 सफाईकर्मियों का सम्मान किया। समारोह में उप महापौर पारस सिंघवी भी मौजूद थे।

जारोली ने बताया कि लाॅक डाउन जैसी परिस्थिति में भी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए शहर को स्वच्छ रखने वाले ऐसे सफाईकर्मियों का सम्मान करना गर्व की बात है। सभी सफाईकर्मियों को सिंघवी ने शाॅल व उपरना ओढ़ाकर व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। अरविन्द जारोली व वेणीराम सालवी ने सभी का स्वागत किया।

जारोली ने बताया कि साथ ही प्रातः विनायक नगर व नोखा गांव में मास्क का वितरण कर कोरोना से बचाव की जानकारी दी। विभाग अध्यक्ष किरण जगड़वात ने बताया कि इस अवसर पर अरूण बसया, देवकिशन मेनारिया, पुखराज राजपुरोहित, रमेश पाटीदार, हरिशंकर कलासुआ, पारस रांका, विनोद बाबेल, रोशन फान्दोत आदि ने सेवायें दी।

60 अभिभावकों को विद्यालय ने दी राशन सामग्री

श्री अग्रवाल जैन बाल मन्दिर ने आज अपने विद्यालय में अध्ययनरत 60 बच्चों के निर्धन अभिभावकों को राशन सामग्री वितरीत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मनारायण श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर अग्रवाल दिगंबर पंचायत के अध्यक्ष ब्रजमोहन गर्ग, मंत्री अशोक कुमार अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य अभिनव पटेरिया, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य ललित कुमार अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, कैलाशचन्द्र अग्रवाल, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकायें सोशल डिस्टेन्सिंग रखते हुए उपस्थित थे। 

राशन किट प्राप्त करने वाले अभिभावकों ने विद्यालय के इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News