दो दिनों में 2336 प्रकरण निस्तारित
राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत जिले में शुक्रवार एवं शनिवार को कुल 2336 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत जिले में शुक्रवार एवं शनिवार को कुल 2336 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को बड़गांव, गोगुन्दा, वल्लभनगर, मावली, सलूम्बर, सराड़ा, खेरवाड़ा व झाड़ोल उपखण्ड क्षेत्र में 1859 व शनिवार को मावलीए झाड़ोल व कोटड़ा में 477 प्रकरण निस्तारित किये गये।
राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित वाले राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों में मंगलवार 2 जून को 6 पंचायत मुख्यालयों पर लोक अदालत एवं कैम्प कोर्ट का आयोजन किया जायेगा।
जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि शनिवार को गिर्वा उपखण्ड क्षेत्र के डोडावली व बछारए गोगुन्दा के ढुण्ढी व गुन्दालीए झाड़ोल के माणसए लसाडि़या के धामणियाए सराड़ा के कुण्डाए तथा वल्लभनगर के रूण्डेडा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लोक अदालत का आयोजन होगा।
