2400 लोगों ने पिया काढ़ा, 1350 को मास्क वितरीत

रोटरी क्लब उदयपुर, रोटरी सर्विस ट्रस्ट एवं कचंन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम
 | 
 भुवाणा सर्किल पर आयोजित निःशुल्क काढ़ा एवं मास्क वितरण कार्यक्रम

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर, रोटरी सर्विस ट्रस्ट एवं कचंन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना से बचाव एवं शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये आज भुवाणा सर्किल पर आयोजित निःशुल्क काढ़ा एवं मास्क वितरण कार्यक्रम में जहाँ 2400 लोगों ने काढ़ा पी कर अपने भीतर रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने का कार्य किया वहीं रेड क्रास सोसायटी के साथ मिलकर रोटरी क्लब उदयपुर ने 1350 लोगों को मास्क वितरीत किये।

क्लब अध्यक्ष महेन्द्र टाया व सचिव वीरेन्द्र सिरोया ने बताया कि समाजसेवी रणजीतसिंह सिसोदिया ने काढ़ा वितरण शिविर में उमड़ रहे लागों की भावना को देखते हुए काढ़ा एवं मास्क वितरण के 4 शिविर अपनी ओर से लगानें की घोषणा की गई।

इस अवसर पर आज रोटरी सर्विस ट्रस्ट के चेयरमेन डाॅ. अनिल कोठारी, तेजसिंह मोदी, गजेन्द्र जोधावत, सतीश जैन, रेड क्रॅास सोसायटी के सचिव नक्षत्र तलेसरा, सज्जन सेठ, उमेश नागौरी, कर्नल बी.एल.जैन, गिरीश मेहता, दीपक मेहता, डाॅ. निर्मल कुणावत, पदम दुगड़, पूर्व प्रांतपाल रमेश चौधरी सहित अनेक रोटरी सदस्य मौजूद थे। आयोजन में पूरी तरह सोशल डिस्टेन्सिंग की पालना की गई।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News