उदयपुर में UDA के शहरी सेवा शिविर में 246 प्रकरणों का निस्तारण
Udaipur Times, Udaipur News: 17 जून 2026। उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) द्वारा आयोजित “शहरी सेवा शिविर-2026” के तहत मंगलवार को UDA कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। Udaipur News
शिविर के दौरान UDA सचिव हेमेन्द्र नागर ने विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर प्राप्त परिवादों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में उपस्थित आमजन से संवाद कर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। Udaipur News
शिविर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा, जोन उपायुक्त सुरेन्द्र बी. पाटीदार, रमेश बहेड़िया, भूमि अवाप्ति अधिकारी शैलेश खैरवा, तहसीलदार रणजीत सिंह विट्टू, अभिनव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Udaipur News
शिविर के दौरान कुल 246 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें 71 पट्टों के आवेदन, 1 फ्री-होल्ड पट्टा, 8 भवन मानचित्र प्रकरण, 65 नाम हस्तांतरण, 3 आवंटन पत्र तथा 98 स्ट्रीट लाइट एवं अन्य शिकायतों से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।
UDA सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें। Udaipur News
