हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में 2484 औद्योगिक प्लॉट को आवंटन का इंतजार, देखें पूरी जानकारी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में 2484 औद्योगिक प्लॉट, शेड को आवंटन का इंतजार हैं। 19363 प्लॉटों का आवंटन हो चुका है। सरकार द्वारा यह जानकारी सदन में दी गई। यह प्लॉट व शेड 16 जिलों में हैं।
जहां आवंटन नहीं हुआ है, उनमें साहा में 88, फरीदाबाद में 25, फतेहाबाद में 4, गुरुग्राम में 57, नरवाना में 82, जींद में 1, करनाल-महेंद्रगढ़ में 1-1, नूंह में 51, पंचकूला में 160, पानीपत में 85, रेवाड़ी में 68, रोहतक में 874, सिरसा में 5, सोनीपत में 687, यमुनानगर में 295 प्लॉट व शेड बाकी हैं। सरकार ने 2015-16 से 2026-27 तक 6240 औद्योगिक प्लॉट दिए हैं।
यह 3815 एकड़ में हैं। यह 26018.58 करोड़ रुपए में दिए गए हैं। इससे 74551.40 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। इससे 329833 लोगों को रोजगार मिला है।