24वां सिंधी सामुहिक विवाह सम्पन्न

24वां सिंधी सामुहिक विवाह सम्पन्न 
 

15 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे
 
24वां सिंधी सामुहिक विवाह सम्पन्न
चौबीसवा सामुहिक विवाह को नवभारत स्कुल के झूलेलाल प्रांगण में सम्पन्न हुआ। 

उदयपुर 21 फरवरी 2020 । संत श्री हिरदाराम के आशिर्वाद से श्री झूलेलाल सेवा समिति द्वारा आयोजित चौबीसवा सामुहिक विवाह को नवभारत स्कुल के झूलेलाल प्रांगण में सम्पन्न हुआ।  झूलेलाल सेवा समिति के नेतृत्व में 21 युवा संगठनों एवं सात महिला संगठनों ने सामुहिक विवाह को एक यज्ञ के रुप में सम्पन्न करवाया।  

समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुग के नेतृत्व में 500 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने  विवाह को सफल बनाया। सामूहिक विवाह के मंच का संचालन महामंत्री सुनील खत्री, वासुदेव राजानी व किशोर झाभानी ने किया।  

विवाह की जानकारी देते हुए खत्री ने बताया कि वर वधू के परिजनो ने कल 20 फरवरी को देव पूजन का कार्यक्रम तथा अन्य पारिवारिक व धार्मिक रस्मे, साठ सुगन आदि वर वधू के परिवार जनो द्वारा अपने अपने घरों में सम्पन्न हुआ। आज महाशिवरात्रि के दिन सुबह 12 बजे से वर-वधु अपने परिजनों के साथ विवाह स्थल पर पहुंचने शुरू हो गये। जहां वधुओ का श्रृंगार महिला समिति द्वारा किया।

सामुहिक विवाह की शुरुआत ईश वंदना से शुरू हुई। इस अवसर पर दादा प्रभुदास पाहुजा, समिति अध्यक्ष प्रताप राय चुग, नानकराम कस्तुरी, हरीश राजानी, उमेश मनवानी, विजय आहूजा, मुरली राजानी, खानचंद मंगवानी, भगवान छाबड़ा, उमेश नारा, सुखराम बालचन्दानी, सुरेश चावला, लक्ष्मण बजाज, किशनलाल वाधवानी, किशन सुखिया, राजेश खत्री, हेमन्त गखरेजा, नरेंद्र खथूरिया, गिरीश राजानी आदि बड़ी संख्या में समस्त पंचायत, युवा संगठन महिला संगठनों के प्रमुख जन उपस्थित थे।

ईश्वर वन्दना पश्चात एक बजे सेहराबन्दी वह अन्य रस्में पंडितों द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक रितिक रिवाजों से सम्पन्न कराईं गई। दोपहर तीन बजे वर वधु मंडप में पहुंचें जहां पांच बजे तक विवाद की रस्मों को सम्पन्न करा लिया गया। वर वधु के वरमाला कार्यक्रम के पश्चात् सायं 7 बजे तक दुल्हनों की डोलियां रवाना होने पर विवाह समारोह सम्पन्न हो गया।

विवाह पश्चात समिति द्वारा युगल को उपहार स्वरूप दहेज रुप में उपहार सामग्री दी गई।  विवाह में वर वधु की वेशभूषा भी एक जैसी थी जो समिति द्वारा दी गई। विवाह में वर वधू के परिजनों के अलावा सम्पूर्ण सिंधी समाज को आमंत्रित किया गया था। विवाह के सम्पूर्ण कार्यक्रम में समिति के समस्त पदाधिकारी, समाज के अलावा लगभग सात हज़ार प्रमुख जन सपरिवार उपस्थित हुए। 

इस अवसर वर वधु को सोने का मंगल सूत्र, सोने की अंगूठी, बड़ी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, दुल्हा-दुल्हन के परिधान, प्रेशर कुकर, बेडशीट आदि वस्तुएं उपहार में दी गई।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal