25 यात्रियों का दल मक्का मदीना के लिए रवाना
मुस्लिम समाज के 25 यात्रियों का एक दल आज खांजीपीर चौक से मक्का मदीना की 1 माह की यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह दल पूरा रमजान माह वहीं व्यतीत करेगा।
मुस्लिम समाज के 25 यात्रियों का एक दल आज खांजीपीर चौक से मक्का मदीना की 1 माह की यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह दल पूरा रमजान माह वहीं व्यतीत करेगा। इस मौके पर यात्रियों को समाज के लोगों ने फूल मालाएँ पहना विदा किया। इस मौके पर सैय्यद रेहान अली, जीशान अली, कलीम खान, पार्षद रशीद खान, नासिर खान ने भी यात्रियों का इस्तकबाल किया। सैय्यद टुर एंड ट्रेवल्स के अमजद अली ने बताया कि टूर्स के सैय्यद फैजान अली के साथ एक माह की यात्रा में जियारत करेगें। इस अवसर पर नातखानों ने नातेपाक पढ़ी। हाजियों के साथ देश में अमन चैन एवं खुशहाली की दुआएं की गई।