26 यूनिट रक्तदान
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक मात्स्यकी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक मात्स्यकी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय मे चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैम्प के तहत आज मंगलवार को रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 25 स्वयंसेवकों व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी. के. शर्मा ने आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के ब्लड़ बैंक मे कुल 26 यूनिट रक्तदान किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी. के. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. सुबोध शर्मा ने भी स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया।
स्वयं सेवकों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्त एकत्र कार्य महाराणा भूपाल चिकित्सालय की ब्लड बैंक शाखा के डॉ. भागचन्द, डॉ. सुशांत, डॉ.राघवेंद्र एवं डॉ. प्रमोद व उनकी टीम ने किया, सभी रक्त दाताओं को मौके पर ही डोनर कार्ड भी उपलब्ध कराया गया।
रैली निकाल कर दिया सुरक्षित यातायात‘‘ का संदेश
एनएसएस शिविर के तहत सोमवार को स्वयंसेवकों ने उदयपुर शहर मे ‘‘सुरक्षित यातायात‘‘ का संदेश देते हुऐ एक रैली का आयोजन किया। रैली महाविद्यालय से संचालित होकर गुरू गोविंद सिंह मार्ग, सूरज पोल, बापू बाजार, दिल्ली गेट, टाउन हॉल होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी. के. शर्मा के नेतृत्व मे तथा उपअधिक्षक यातायात पुलिस उदयपोल की अगुआई मे महाविद्यालय के 60 से अधिक विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों ने रैली मे भाग लिया।
रैली मे विभिन्न नारों व स्लोगन के माध्यम से सड़क सुरक्षा व टैªफिक नियमांे का पालन व ध्यान रखने, हैल्मेट पहनने, उचित लाइसेंस रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर टैªफिक नियम तोडने वाले नागरिकों का यातायात पुलिस ने चालान भी बनाया।
