265 स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा 1.32 करोड़ का ऋण

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा मंगलवार को जिले के 265 महिला स्वयं सहायता समूहों को 1 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपयों के ऋण वितरण किये जाएंगे।

 | 

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा मंगलवार को जिले के 265 महिला स्वयं सहायता समूहों को 1 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपयों के ऋण वितरण किये जाएंगे।

परिषद के महाप्रबंधक आरण्के. अग्रवाल ने बताया कि परिषद के तत्वावधान में जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों को आयजनक गतिविधियों के लिए बैंक से जोड़कर ऋण वितरण करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस श्रृंखला में मंगलवार को दोपहर 11.30 बजे महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सीटीई स्थित एवीवी सभागार में ऋण वितरण समारोह आयोजित किया जा रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक जोधपुर के अध्यक्ष एसण्पीण् श्रीमाली होंगे जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विजेन्द्रसिंह, अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक भूपेन्द्र भट्ट मौजूद रहे। समारोह में जिलेभर से महिला स्वयं सहायता समूह हिस्सा लेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News