बाल चिकित्सा शिविर में हुई 275 बच्चों की जांचें

रोटरी क्लब उदयपुर, गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं टी.एन.रेजीडेन्शियल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आज हिरण मगरी से. 4 स्थित टी.एन.रेजीडेन्शियल स्कूल में बाल चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 275 बच्चों की जांच कर परामर्श दिया गया।

 | 

क्लब अध्यक्ष मानिक नाहर ने बताया कि गीतांतजली मेडिकल हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बच्चों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर उनके अभिभावकों के उचित परामर्श दिया गया। शिविर में सह सचिव हेमन्त मेहता, क्लब ट्रेनर नक्षत्र तलेसरा, डॉ. राजेश, डॉ. रमन, डॉ. हरनेश, डॉ. संगीता, डॉ. शुभम जैन, डॉ. विजेन्द्र व स्कूल के प्राचार्य बी.एल.मेनारिया ने अपनी सेवायें दी। इस अवसर पर मेनारिया ने रोटरी क्लब एवं गीतांजली मेडिकल कॉलेज के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रंशसा की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News