स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में 275 बच्चों की हुई जांच

रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज विट्टी इन्टरनेशनल स्कूल में बाल रोग विशेषज्ञ डॅा. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में बच

 | 

स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में 275 बच्चों की हुई जांच

रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज विट्टी इन्टरनेशनल स्कूल में बाल रोग विशेषज्ञ डॅा. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में बच्चों के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा एंव शिक्षा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 275 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एंव उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

डॅा. देवेन्द्र सरीन ने बताया कि शिविर में कुछ बच्चों में सर्दी जुकाम, नजला, पेट में कृमि, खांसी, पेट दर्द तो कुछ में रक्ताल्पता की शिकायतें पायी गई जिनका मौके पर उपचार किया गया। डॅा. सरीन ने बताया कि बच्चों को प्रचुर मात्रा में हरी सब्जियां एंव मिली-जुली दालें खाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर उन्हें पौष्टिक आहार की महत्ता बतायी गई।

क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. सरीन के साथ ओमप्रकाश, सुहैल अब्बास, सावन्त जोशी, राहुल शर्मा, सचिव ओ. पी. सहलोत व जतिन नागौरी ने शिविर में सहयोग दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News