28 दिन के नवजात को मिला दूध
आर.एन.टी मेडिकल कॉलेज के पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय में माँ भगवती विकास संस्थान द्वारा स्थापित राज्य के पहले मदर मिल्क बैंक से बाल चिकित्सालय के एन आई सी यु में भर्ती जरूरतमंद नवजात को दिव्य मदर मिल्क बैंक के पहले बैच कि पहली यूनिट इश्यू कि गयी।

28 दिन की बेबी ऑफ भूरी पिछले 10 दिनों से एन आई सी यु में डा. देवेन्द्र सरीन की देखरेख में भर्ती है। शिशु लो-बर्थ वेट है व उसका वजन मात्र 1.5 ज्ञह है और साथ ही वह सेपटिसिया से पीड़ित है। डाक्टर की रिक्वेजेशन स्लीप इश्यू करने पर व परिजन की स्वीकृति जारी करने पर दिव्य मदर मिल्क बैंक द्वारा विधिक्त रूप से 1 यूनिट दूध शिशु को इश्यू किया गया।
इस अवसर पर इंडियन पेडियट्रिक एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अग्रवाल ने कहा कि एन आई सी यु में भर्ती नवजात शिशु जिन्हें किन्ही कारणो से माँ का दूध नहीं मिल पाता, मदर मिल्क बैंक के माध्यम से उन्हें लाभान्वित किया जा सकता है। इससे शिशु की रिक्वरी 40 प्रतिशत तक तेजी से होती है व शिशु के बचने की सम्भावना 6 गुना तक बढ़ जाती है।
मदर मिल्क बैंक से शिशु मृत्यु दर को 16 प्रतिशत तक व स्तनपान से 22 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है व कुपोषण पर पूर्ण विजय पाई जा सकती है।
डॉ देवेन्द्र सरीन ने बताया कि बेबी आफ भूरी बाई को माँ का दूध मिलने से उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जायेगी, जिससे वह इस संक्रमण से निरोग हो जल्दी ही स्वास्थ लाभ प्राप्त करेगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal