'आर्किटेक्चरल इंजीनियर्स के 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
दि इंस्टीट्युशन आफ इंजीनियर्स (इंडिया) के उदयपुर सेंटर, कालेज आफ टेक्नोलोजी एण्ड इंजीनियरिंग, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोधोगिकी महाविधालय, उदयपुर, के संयुक्त तत्वावधान में ”आर्किटेक्चरल इंजीनियर्स के 28वें राष्ट्रीय सम्म

दि इंस्टीट्युशन आफ इंजीनियर्स (इंडिया) के उदयपुर सेंटर, कालेज आफ टेक्नोलोजी एण्ड इंजीनियरिंग, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोधोगिकी महाविधालय, उदयपुर, के संयुक्त तत्वावधान में ”आर्किटेक्चरल इंजीनियर्स के 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन दि इंसिटटयूशन आफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सभागार में हुआ।
समारोह के प्रारम्भ में संस्था के अध्यक्ष डॉ. वार्इ.सी.भटट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक रवि कुमार शर्मा ने 28वें राष्ट्रीय संगोष्ठी की रिपोर्ट एवं अनुशसाएं प्रस्तुत की।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. जीतेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, ”आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग डिविजन बोर्ड, दि इंस्टीट्युशन आफ इंजीनियर्स (इंडिया), ने आयोजकों को इस राष्ट्रीय संगोष्टी के सफल आयोजन के लिए बधार्इ दीऔर उन्होनें युवाओं को इस संस्था से जुडने पर जोर दिया।
आज के तकनीकी सत्र में प्रो. शिशिर रावल ने आर्थिक डिजाइन के लिए परिसिथतिकीय और पर्यावरण योजना पर संबोधित किया। उन्होनें पारिस्थितिक संतुलन और पर्यावरण विशेषज्ञों, इंजीनियरो और योजनाकारों के रूप में विभिन्न एंजेसियों के योगदान के आपसी संबध पर जोर दिया। उन्होंने अर्थव्यव्स्था और सुरक्षित डिजाइन के लिए नए डिजाइन दर्शन अपनाने पर बल दिया श्री आर.पी. जिनगर एवं सुश्री निशा कुमावत ने भी तकनीकी पत्र प्रस्तुत किये।
समारोह का संचालन इंजीनियर नवनीता माथुर ने किया तथा धन्यवाद की रस्म, संस्था के मानद सचिव इंजीनियर सैयद इरशाद अली ने अदा की।