नामांकन के आखिरी दिन 293 नामांकन पत्र प्राप्त

नामांकन के आखिरी दिन 293 नामांकन पत्र प्राप्त

नगर निकाय आमचुनाव 2019 के तहत जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को उदयपुर नगर निगम में 293 तथा कानोड़ नगरपालिका के लिए कुल 54 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। 
 
नामांकन के आखिरी दिन 293 नामांकन पत्र प्राप्त
कानोड़ में 54 नामांकन पत्र प्राप्त

उदयपुर, 5 नवंबर। नगर निकाय आमचुनाव 2019 के तहत जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को उदयपुर नगर निगम में 293 तथा कानोड़ नगरपालिका के लिए कुल 54 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। 

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्रीमती आनन्दी ने बताया कि उदयपुर नगर निगम के तहत मंगलवार को 70 वार्डों के लिए कुल 293 नाम निर्देशन पत्र तथा कानोड़ नगरपालिका के 20 वार्डों के लिए कुल .54 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। 

वार्ड न. 1 से कांग्रेस के बंशीलाल गमेती, विनोद कुमार मीणा, भाजपा के केशुलाल, मुकेश गमेती, निर्दलीय धनेश्वर, नरेंद्र गमेती, सावन कुमार गमेती ने, वार्ड न. 2 से निर्दलीय राज कुमार मेहता, कांग्रेस के महेंद्र कुमार पूर्बिया ने दो, भाजपा के लोकेश कोठारी, निर्दलीय भगवती लाल मेघवाल ने, वार्ड न. 3 से भाजपा के अतुल चंडालिया ने तीन, कांग्रेस के प्रशांत श्रीमाली, कपिल श्रीमाली, निर्दलीय कमलेश जैन, नीलेश दवे ने, वार्ड न. 4 से भाजपा के अनिल कुमावत और निर्दलीय ज़ाहिद मोहम्मद ने, वार्ड न. 5 से भाजपा की आशा सोनी ने दो, कांग्रेस की पूर्णिमा सोनी, निर्दलीय भगवती सोनी ने, वार्ड न. 6 से कांग्रेस के शंकर चंदेल, भाजपा के नन्दलाल पहाड़िया, निर्दलीय नरेश यादव ने, वार्ड न. 7 से भाजपा के फ़रीदुद्दीन ने, वार्ड न. 8 से कांग्रेस के अहमद हुसैन, मोहम्मद इम्तियाज़, भाजपा के धीरज ओड, गोपाल सोनी, निर्दलीय नीलेश सोनी, मनोज कुमार सेन, (मोहम्मद इम्तियाज़ ने निर्दलीय के रूप में भी परचा दाखिल किया है।      

वार्ड संख्या 9 से भाजपा की हीरा देवी, पुष्पा मीणा, निर्दलीय राधा, वार्ड न. 10 से कांग्रेस के गिरीश भारती ने दो, भाजपा से राजेश वैष्णव, सचिदानंद गोस्वामी, निर्दलीय मोहम्मद वसीम, मोहम्मद इम्तियाज़, वार्ड न. 11 से कांग्रेस के केशुलाल भील ने दो, भाजपा के लक्ष्मी लाल गमेती, महेंद्र भगोरा, वार्ड न.12 से भाजपा के प्रतीक दवे, मदनलाल द्वे, कांग्रेस के कौशल आमेटा, निर्दलीय यशवंत कुमार वैष्णव, वार्ड न.13 से कांग्रेस की चमन आरा, भाजपा की संगीता माली, निर्दलीय फारुख कुरैशी, वार्ड न.14 से भाजपा के निर्मल पालीवाल, कांग्रेस के मुस्तफा शेख, वार्ड न.15 से निर्दलीय मोहिनी साधवानी, कांग्रेस की निशा देवी ने दो, भाजपा की चन्द्रकला बोर्दिया ने दो, वार्ड न. से भाजपा के मनोज मेघवाल, कांग्रेस के गणेशलाल मेघवाल, वार्ड न. 17 से कांग्रेस के जितेंद्र चित्तोड़ा ने दो, ताराचंद जैन ने दो, निर्दलीय हेमंत चौबीसा, पुरुषोत्तम लाल, राजेश कुमार गुर्जर ने, वार्ड न.18 से भाजपा के महेश त्रिवेदी, कांग्रेस के अजय कुमार जैन, निर्दलीय कुलदीप सिंह सोलंकी, के एल शर्मा, गिरीश कुमार, राजकुमार चुण्डावत, आशु अग्रवाल, वार्ड न. 19 से भाजपा के मोहन लाल गुर्जर ने दो, कांग्रेस के नारायण सुहालका ने, वार्ड न.20 से कांग्रेस की शांता प्रिंस ने दो, भाजपा की संतोष मेनारिया ने अपना पर्चा दाखिल किया।   

वार्ड न. 21 से भाजपा की राजकुमारी गन्ना, कांग्रेस की जया औदीच्य, निर्दलीय सारिका शर्मा, वार्ड न.22 से कांग्रेस के करण सिंह राठौड़, ज्योति राठौड़ , भाजपा के भंवर सिंह देवड़ा, वार्ड न.23 से कांग्रेस की राखी लोट, भाजपा की आरती धोबी (वसीटा), निर्दलीय दुर्गा देवी, वर्षा मेघवाल, वार्ड न.24 से निर्दलीय शमीम अजीता, यशोदा राजपूत, जया, भाजपा की योगिता पंड्या, कांग्रेस भगवती डांगी, लक्ष्मी डांगी, वार्ड न. 25 से कांग्रेस के कुलदीप सिंह चारण, राजेश मेनारिया, भाजपा के आशीष कोठारी ने दो, वार्ड न. 26 से महेशपुरी गोस्वामी, देवेंद्र कुमार पुजारी, कांग्रेस के चंद्रप्रकाश वीरगुर्जर, वार्ड न. 27 से कांग्रेस की पायल गुर्जर, भाजपा की डॉ सोनिका जैन, निर्दलीय टीना राजपूत,  वार्ड न. 28 से भाजपा के मुकेश शर्मा, निर्दलीय नवीन शर्मा ने, वार्ड न. 29 से भाजपा के शांति लाल जोशी, कांग्रेस के लोकेश गौड़, वार्ड न. 30 से कांग्रेस के अमित श्रीवास्तव, भाजपा के रमेश चंद्र जैन व् निर्दलीय देवेंद्र कुमार ने परचा भरा। 

वार्ड न. 31 से कांग्रेस की जयश्री राठोड ने दो, भाजपा की विद्या भावसार ने दो, वार्ड न. 32 से निर्दलीय कनक कुमार जोशी, कांग्रेस के कैलाश चंद्र मेनारिया ने दो, अर्जुन लाल मेनारिया ने दो, धर्मेंद्र मेनारिया, भाजपा के ललिता मेनारिया, सूर्यप्रकाश मेनारिया, दीपक पुरोहित, वार्ड न. 33 से भाजपा के भंवरलाल साल्वी, कांग्रेस के रामलाल बरोलिया ने, वार्ड न. 34 से भाजपा की माधुरी राठौड़, कांग्रेस की मीना, संतोष बागरी, सुमन वीरवाल, वार्ड न. 35 से भाजपा की शीतल गुर्जर, कांग्रेस की मोनिका गुर्जर , वार्ड न. 36 से कांग्रेस के भूषण प्रकाश श्रीमाली, वार्ड न. 37 से भाजपा के अरविन्द जारोली, अशोक सिंघवी ने दो, वार्ड न. 38 से भाजपा के हेमंत बोहरा, कांग्रेस के मनोहर सिंह मेड़तिया, वार्ड न. 39 से कांग्रेस के दिनेश कुमार राव, भाजपा के जितेंद्र मारू, निर्दलीय चंद्र प्रकाश सुहालका, वार्ड न. 40 से कांग्रेस के दिनेश भोई, भाजपा के केशुलाल डांगी, पूनम सिंह रावत, निर्दलीय कैलाश डांगी ने परचा दाखिला किया।  

वार्ड न. 41 से भाजपा के दशरथ सिंह चुण्डावत, राम सिंह चुण्डावत, कांग्रेस के कैलाश चंद्र साल्वी, निर्दलीय कमलेश कुमार मेहता, देवीलाल पालीवाल ने, वार्ड न. 42 से भाजपा के वेणीराम साल्वी, कांग्रेस के डालचंद साल्वी, निर्दलीय अजय सिंह सोलंकी, सुनील कुमार वसीटा, वार्ड न. 43 से कांग्रेस के रवि तरवाड़ी, लक्ष्मण गौरण, भाजपा के ताराचंद कल्याणा, अर्चना कल्याणा, गोपाल साल्वी, वार्ड न. 44 से भाजपा के ललित सिंह, कांग्रेस के संजय भगतानी ने दो, विजय राजपाल, निर्दलीय भगवन सिंह राठौड़, वार्ड न.45 से भाजपा के सुनील चित्तोड़ा ने दो, कांग्रेस के ऋषभ जैन, निर्दलीय शोएब हुसैन, गिरीश खाब्या, सत्य प्रकाश मूंदड़ा, वार्ड न. 46 से भाजपा के मनोहर चौधरी, कांग्रेस के सत्यनारायण टांक, महेंद्र सिंह दधिवाडिया, निर्दलीय गोपाल शर्मा, रामलाल गायरी, मंजू टांक, अमन चौधरी, रमेश चौधरी, वार्ड न. 47 से भाजपा के करणमल जारोली, कांग्रेस के ललित जैन, सोमेश पटेल, निर्दलीय ललिता प्रजापत, श्याम सिंह, प्रतीक राज जैन, मनोहर पालीवाल,  वार्ड न. 48 से भाजपा की मधु सुराणा, कांग्रेस की दीपिका चौधरी ने दो, निर्दलीय संगीता कंवर, वार्ड न.49 से भाजपा की जयश्री असनानी, कांग्रेस की महिमा चुघ, निर्दलीय सुमन सोनी, वार्ड न. 50 से भाजपा के चंचल अग्रवाल, कांग्रेस के गौरव सिंह, निर्दलीय राजेश चौहान ने अपना नामांकन दाखिला किया।       

वार्ड न. 51 से भाजपा के पारस सिंघवी ने दो, कांग्रेस के फतह सिंह राठौड़ ने दो, कांग्रेस के वार्ड न. 52 से कांग्रेस के राममूर्ति धाबाई, भाजपा के कंचन वैष्णव, तारा शर्मा ने दो, वार्ड न. 53 से कांग्रेस की गीता पालीवाल ने दो, भाजपा के दिनेश सोनी ने दो, निर्दलीय दीपक कुमार स्वर्णकार, बसंती वैष्णव, वार्ड न. 54 से भाजपा की रुचिका चौधरी, कांग्रेस की शिल्पा जैन, वार्ड न. 55 से कांग्रेस के मोहम्मद शादाब खान, भाजपा के शाहबाज़ अहमद शेख, मोहम्मद शफ़ीक़, निर्दलीय मोहम्मद हनीफ खान, फखरुद्दीन शेख ने, वार्ड न. 56 से भाजपा की ज़ैनब सबील वाला, कांग्रेस की शहनाज़ ने, वार्ड न. 57 से भाजपा के छोगालाल भोई ने दो, कांग्रेस के दौलतराम साहू, निर्दलीय अनिल कुमार माली ने दो, चन्द्रकला पंवार, जयेश माली, वार्ड न. 58 से कांग्रेस की संगीता अरोड़ा, विमला साल्वी, निधि वैष्णव ने दो, भाजपा की डॉ शिल्पा पामेचा, वार्ड न. 59 से कांग्रेस की नजमा मेवाफरोश, भाजपा के देवेंद्र साहू, निर्दलीय भरत कुमावत, जय प्रकाश जैन, जनता सेना के भावेश जैन, वार्ड न.60  से भाजपा की भारती शर्मा ने दो, कांग्रेस की नेहा, खुशबु कुमावत, निर्दलीय हसरत बानो ने नामांकन भरा।          

 वार्ड न. 61 से कांग्रेस के अमित सुहालका, भाजपा के गोविन्द सिंह टांक, वार्ड न. 62 से कांग्रेस की हितांशी शर्मा ने दो, भाजपा की गीता देवी, निर्दलीय सुलताना बी, कहकशां कुरैशी, वार्ड न. 63 से भाजपा की ज्योति लोहार, कांग्रेस की सुन्दर देवी रावत, निर्दलीय अनामिका रातलिया, वार्ड न. 64 से भाजपा के राकेश कुमार जैन, पंकज कुमार गंगावत ने दो, कांग्रेस के महेश धनावत ने दो, वार्ड न. 65 से भाजपा के डॉ अनिल कुमार कटारिया, पूनम चंद मोर ने दो, कांग्रेस के विवेक नागदा ने दो, वार्ड न. 66 से कांग्रेस की चंदा सुहालका ने, भाजपा की रेखा ऊंटवाल ने दो, वार्ड न. 67 से भाजपा की कुसुम पंवार ने दो, कांग्रेस की कंचन, निर्दलीय पूर्णिमा व्यास, प्रीति देवी चौहान, वार्ड न. 68 से कम्युनिस्ट पार्टी की फिरदौस, भाजपा की गरिमा डांगी, कांग्रेस की रेखा डांगी, निर्दलीय कुसुम कुमावत, वार्ड न. 69 से भाजपा के सुखलाल जैन, ज्ञानेंद्र सिंह बारहठ, वार्ड न.70 से भाजपा के कमलेश गमेती, प्रेम गमेती और निरलिया लोकेश गमेती ने नामांकन दाखिला किया। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal