हृदय रोग चिकित्सा शिविर में 295 रोगी लाभान्वित

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर द्वारा विश्व हृदय रोग दिवस पर आयोजित हृदय रोग चिकित्सा शिविर में उदयपुर और आस-पास के क्षेत्र डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, पाली, राजसंमद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, नीमच, मंदसौर इत्यादि से आए लोगो ने हिस्सा लिया और लगभग 295 रोगी लाभान्वित हुए।

 | 

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ कार्डियोलोजिस्ट डाॅ कपिल भार्गव, डाॅ रमेश पटेल, डाॅ डैनी कुमार व डाॅ शलभ अग्रवाल एवं कार्डियक थोरेसिक वेसक्यूलर सर्जन डाॅ संजय गांधी ने निःशुल्क परामर्श दिया। इस अवसर पर रोगियों को ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, ईकोकार्डियोग्राफी एवं टीमएमटी जांचें रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गई। साथ ही सभी रोगियों का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जाँचें निःशुल्क की गई।

Download the UT App for more news and information

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News