वर्दा में 3 क्लासरूम्स का हुआ उद्घाटन
उदयपुर 4 दिसंबर 2019 । राउण्ड टेबल इण्डिया व लेडिज सर्किल इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में बड़गांव क्षेत्र के वर्दा गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में निर्मित कराये गये 3 कक्षाकक्षों का आज उद्घाटन किया गया।
राउण्ड टेबल इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेबलर पियूष डागा, राजस्थान चेयरमेन नान्देश संचेती, लेडिज सर्किल चेयरपर्सन दीप्ति सिंघवी व नेशनल प्रोजेक्ट कन्वनीर वरूण मुर्डिया द्वारा किया गया।
चेयरमेन अनंजय जैन ने बताया कि इन कक्षाकक्षों के निर्माण से 120 बच्चें लाभान्वित होंगे । बड़ी क्लासें अब नये ब्लाॅक में लगायी जा सकेगी।
लेडिज सर्किल इण्डिया की नेहा कोठारी ने बताया कि दोनों क्लबों ने कक्षाकक्षों के अतिरिक्त बालक-बालिकाओं के लिये उसी स्कूल में अलग-अलग टाॅयलेट बनाये गये।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट कन्वीनर दीपेश कोठारी, उत्कर्ष बक्षी व दीपक भंसाली ने आर्किटेक्ट शांतनु शर्मा द्वारा प्रोजेक्ट के लिये दी गई सेवाओं के लिये आभार ज्ञापित किया।
