3 दिवसीय स्टेट डेन्टल कांफ्रेस 14 से 16 दिसम्बर को
इंडियन डेन्टल एसोसिएशन की उदयपुर शाखा के आतिथ्य में 3 दिवसीय राजस्थान स्टेट डेन्टल कांफ्रेस का आयोजन 14 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक पेसेफिक युनिर्वसिटी के सभागार में होगा ज
इस कांफ्रेस में 600 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है एवं देशभर से 17 मुख्य वक्ता दंत चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अविष्कार के बारे में जानकारी देंगे। कांफ्रेस के आयोजन सचिव डॉ. निखिल वर्मा ने बताया कि इस कांफ्रेस में राजस्थान के विभिन्न दंत कालेज के दंत चिकित्सक एवं विधार्थी भाग लेगें तथा 200 से अधिक शोध पत्रों का वाचन भी करेंगे। इसके अलावा 7 अतिरिक्त पाठयक्रम के जरिये प्रतिभागी विधार्थियों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम आविष्कारों के बारे में बतायेंगे। इस कांफ्रेस के संरक्षक बी. आर. अग्रवाल, आयोजन अध्यक्ष डा. ललित माथुर, डा. ए. भगवानदास राय एवं डा. विवेक शर्मा अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।