हरियाणा में 3 बदमाशों का एनकाउंटर, पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 9 घंटे में 5 को मारी गोली

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सोनीपत पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 9 घंटे के भीतर बदमाशों के साथ मुठभेड़ कर पांच बदमाशों को गोली मारी है। मिली जानकारी के अनुसार खरखौदा कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर नीरज उर्फ कातिया की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों का पुलिस से आमना-सामना हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मुरथल थाना क्षेत्र गांव रेवली के नजदीक किसी बड़ी वारदात की फिराक में छिपे बदमाशों को पकड़ने पहुंची एंटी गैंगस्टर यूनिट पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्याकांड पुरानी रंजिश और बदले की भावना में अंजाम दिया गया था। Haryana News

तीनों आरोपियों के पैरों में लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान नवनीत उर्फ साहिल, सोहन उर्फ काकू और साहिल उर्फ बाउ के पैरों में गोली लगी। तीनों आरोपियों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी झज्जर जिले के गांव दुबलधन के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से 5 अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। Haryana News

पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, खरखौदा कोर्ट के बाहर हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। Haryana News

अहम भूमिका

जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में PSI विवेक, ASI विक्रांत, SI मनजीत, HC प्रदीप, ASI अमित और ASC प्रदीप शामिल रहे। वहीं दूसरी ANC टीम में इंस्पेक्टर सतेंद्र, PSI जितेंद्र, SI सुरेश, ASI आशीष, HC अमित और कांस्टेबल नवीन व संदीप ने अहम भूमिका निभाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News