दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत
अपने गावं से केसरिया जी दर्शन के लिए जाते समय दुर्घटना होने से एक परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई।
अपने गावं से केसरिया जी दर्शन के लिए जाते समय दुर्घटना होने से एक परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बुधवार अलसुबह को नीचली सिंगरी, फलासिया निवासी प्रभुलाल मीणा टैक्सी से केसरिया जी दर्शन के लिए जा रहे थे।
सागवाडा मे घाटी उतरते समय गाडी की स्पीड तेज होने से अनियंत्रित होकर गड्डे मे जा गिरी, दुर्घटना के दौरान मौके पर उनकी पत्नी 40 वर्षीय सुमन मीणा व दो बच्चियो की मौके पर ही मौत हो गई एवं अन्य पांच लोग घायल हो गये।
इस दौरान गाडी मे 8 लोग सवार थे। घायलों का एम.बी. चिकित्सालय मे उपचार जारी है।
प्रभु लाल पेशे से ड्राईवर है और दुर्घटना के समय वे गाडी चला रहे थे।