हरियाणा में यहां बनेंगे नमो भारत रैपिड रेल के 3 स्टेशन, जाने सरकार का पूरा मास्टर प्लान ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में पानीपत वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत रैपिड रेल कारिडोर में जिले को तीन प्रमुख स्टेशन मिलने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार इनमें समालखा, सिवाह बस स्टैंड और पानीपत शहर शामिल हैं। इसमें शहर का एक स्टेशन भूमिगत बनेगा।
जानकारी के मुताबिक सिवाह बस स्टैंड का स्टेशन एलिवेटेड रहने वाला है। वहीं, सेक्टर-18 को भविष्य के स्टेशन के रूप में चिह्नित किया गया है। 136.30 KM लंबे इस कारिडोर पर करीब 33,051 करोड़ रुपये खर्च होने वाला है। हरियाणा सरकार की हिस्सेदारी लगभग 7,472 करोड़ रुपये होगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने 22 सितंबर को कारिडोर को ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति के तहत शामिल किया है। इससे भविष्य में स्टेशनों के आसपास परिवहन को ध्यान में रखकर शहरी विकास की योजनाएं बनाई जा सकेंगी। जानकारी के मुताबिक कारिडोर पर अभी सभी जगह स्टेशन और वायाडक्ट का निर्माण एक साथ शुरू नहीं हुआ है। Haryana News
सड़क चौड़ीकरण और रेस्टोरेशन
जानकारी के मुताबिक सड़क चौड़ी करने, उसे दोबारा तैयार करने और यूटिलिटी हटाने जैसे शुरुआती काम आगे बढ़ रहे हैं। HMRTC के दस्तावेजों के अनुसार दिल्ली-पानीपत-करनाल रोड के 29.95 से 75.55 KM और 75.55 से 136.30 KM हिस्से में सड़क चौड़ीकरण और रेस्टोरेशन का काम अवार्ड हो चुका है। दोनों कार्यों के कार्यादेश जनवरी 2026 में जारी हुए थे। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार यूटिलिटी शिफ्टिंग के तहत भी काम दिए गए हैं। HMRTC के रिकार्ड में स्टेशन और वायाडक्ट के रास्ते में आने वाली सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और बरसाती पानी की निकासी जैसी सिविल यूटिलिटी को स्थानांतरित करने का कार्य 28 जनवरी 2026 को बताया है, इससे पहले सड़क और अन्य जरूरी सुविधाओं को परियोजना के रास्ते से हटाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक सिवाह बस स्टैंड -सिवाह स्टेशन को बस परिवहन से जोड़ने की योजना है। इससे बस से आने वाले यात्रियों को नमो भारत के जरिये दिल्ली और करनाल की ओर जाने की सुविधा मिलेगी। परियोजना में अलग-अलग परिवहन साधनों को जोड़ने पर जोर है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन पर कार व दोपहिया पार्किंग, पिकअप-ड्राप लेन, आटो-टैक्सी के लिए जगह और पैदल यात्रियों के लिए सुविधाएं प्रस्तावित हैं। ट्रेनों में दो गुणा दो सीटिंग, सामान रखने की जगह, महिलाओं के लिए आरक्षित कोच और दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाएं होंगी।