तिब्बतियन मार्किट से जेबतराशी करने वाली 3 महिलाए गिरफ्तार
उदयपुर 20 नवम्बर 2019। शहर के समोर बाग़ में गरम और ऊनी कपड़ो के लिए लगने वाले तिब्बतियन मार्किट में भीड़ के दौरान जेबतराशी और महिलाओ के पर्स ग़ायब करने वाली तीन महिलाओ को घंटाघर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया की दस दिन पूर्व एक महिला ने घंटाघर थाने में रपोर्ट दर्ज करवाई थी की भीड़ में किसी ने उसका पर्स पार कर लिया जिसमे नकदी, मोबाईल और उसका आधार कार्ड था।
घंटाघर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसन्धान कर तीन संदिग्ध महिलाओ को डिटेन कर थाने लाकर पूछताछ की तो महिलाओ ने तिब्बतियन मार्किट में चोरी करना स्वीकार किया।
घंटाघर पुलिस थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया की तिब्बतियन मार्किट में चोरी के आरोप में प्रिया पत्नी प्रकाश राठोड निवासी सरदास नगर अहमदाबाद, संध्या पत्नी विशाल राठोड निवासी सरदास नगर अहमदाबाद एवं संगीता पत्नी भरत सोडासा निवासी सरदास नगर अहमदाबाद को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया की उक्त आरोपी महिलाओ को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। महिलाओ से अग्रिम पूछताछ जारी है।
